1 साल के बच्चे को कौन सी गतिविधियां करनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Mar 2023 : 10:17

12 महीने के बच्चे के लिए खेल और गतिविधियां

अन्य चीजों के साथ-साथ शिशु के बेहतर विकास के लिए शिशु का खेल-कूद और अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरुरी है। इसलिए लेख के इस भाग में हम आपको शिशु के खेल-कूद और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे ।

पजल या ब्लॉक खेल – बाजार में बच्चों के लिए छोटे-छोटे ब्लॉक या पजल मिलते हैं, जिसे माता-पिता को अपने बच्चों के लिए लेना चाहिए। पजल बॉक्स को देख-देखकर आपके साथ शिशु बैठकर खेल सकते हैं। किताब को देख-देखकर पजल को जोड़ने से शिशु का दिमाग काफी तेज हो सकता है।

शिशु से बात – शिशु के साथ वक्त बिताना सबसे बड़ा और अहम् काम है। अपने बच्चे को वक्त दे, उनके साथ खेले-कूदें। ऐसा करने से वो न सिर्फ आपके और करीब आएंगे बल्कि चीजों को समझने भी लगेंगे।

संगीत सुनाए – शिशु को गाने सुनाएं लेकिन ध्यान रहे, कि गाने ज्यादा तेज नहीं होने चाहिए। उन्हें कविताएं, लोरियां और हल्के ध्वनि वाले संगीत सुनाएं।

आकार और गिनती के बारे में बताएं – आपका 12 महीने का बच्चा चीजों को समझने लगता है, इसलिए आप अब धीरे-धीरे खेल-खेल में उन्हें आकार और गिनती के बारे में सिखाना शुरू कर सकते हैं।

फलों और सब्ज़ियों के बारे में – आप अपने बच्चे को फल, सब्जी, जानवर, पक्षियों की तस्वीरें दिखाकर उन्हें उनके बारे में बता सकते हैं। इससे धीरे-धीरे वो चीजों को पहचानने और समझने लगेंगे।

शरीर के अंगों के बारे में – अब आप अपने बच्चे को शरीर के अंगों के बारे में भी बताना शुरू कर सकते हैं। उनके साथ खेलते-खेलते आप उन्हें आंख, नाक, हाथ के बारे बताना शुरू करें और बाद में उनसे भी पूछे। ऐसे में वो अपने शरीर के अंगों के बारे में जानने और समझने लगेंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info